{"_id":"66521d9ce0800d7969091261","slug":"shubham-accused-of-murdering-a-nurse-committed-suicide-by-hanging-himself-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-116860-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नर्स के हत्यारोपी शुभम ने फंदे से लटककर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नर्स के हत्यारोपी शुभम ने फंदे से लटककर की खुदकुशी
विज्ञापन
शुभम शुक्ला का फाइल फोटो ।
पूरनपुर (पीलीभीत)। शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को नर्स की हुई हत्या के आरोपी शुभम का शव शनिवार को गांव पड़रिया के समीप खेत में पेड़ से लटकता मिला। यह खेत उसके घर से करीब आधा किमी. दूर है। हत्या के अपराधबोध को वीडियो में रिकॉर्ड कर शुभम ने क्लिप अपने भाई को भेजी थी। इस वीडियो में शुभम ने खुदकुशी करने की मंशा जताते हुए एक रस्सी भी दिखाई थी।
पुलिस के मुताबिक, शुभम बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे नौकरी की तलाश में पलिया जाने की बात पत्नी से कहकर घर से निकला था। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पत्नी से उसकी मोबाइल पर बात भी हुई। तब शुभम ने पलिया से कुछ देर बाद चलने की जानकारी पत्नी को दी थी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। शाहजहांपुर के चारखंभा इलाके में स्थित पिज्जा हब रेस्टोरेंट के कमरे में पूरनपुर की रहने वाली नर्स की लाश मिलने के बाद से फरार था। शाहजहांपुर पुलिस उसकी लोकेशन पता लगाने में जुटी थी। शुभम के पकड़े जाने की उम्मीद तब जगी, जब शुक्रवार को उसने अपना फोन ऑन कर लिया। तब वह अपने गांव पड़रिया के समीप जंगल में था। इसके बाद नजदीक के गांव रंपुराकोन में लोकेशन मिलने पर पूरनपुर पुलिस की मदद से छानबीन शुरू की गई।
पुलिस शुभम को ढूंढने में लगी हुई ही थी कि इसी बीच उसका बनाया वीडियो शाहजहांपुर पुलिस को मिला। इसके बाद पुलिस मान बैठी थी कि शुभम ने खुदकुशी कर ली। इसी नजरिये से शुक्रवार रात से तलाश शुरू कर दी गई। शनिवार सुबह पांच बजे शाहजहांपुर पुलिस को पड़रिया के नजदीक जंगल में पेड़ से फंदे से लटका शुभम का शव मिल गया। गांव के लोगों को बुलाकर उसकी पहचान भी करा ली गई। शुभम की जेब में मोबाइल फोन और कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी मिल गई। शिनाख्त होने के बाद पूरनपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटककर खुदकुशी की बात सामने आई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
मोबाइल खुले तो खुल सकते हैं कुछ राज
शुभम शुक्ला का मोबाइल फोन स्क्रीन खराब होने के कारण नहीं खुल सका। पुलिस उसे खुलवाने की कोशिश में जुटी है। यह मोबाइल खुलने पर घटना को लेकर कुछ राज पुलिस के हाथ लग सकते हैं।