फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Show cause notice issued to two secretaries of Parsia

Pilibhit News: परसिया के दो सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी

Wed, 04 Sep 2024 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to two secretaries of Parsia
पीलीभीत। विकास कार्य के नाम पर 58 हजार रुपये का फर्जीवाड़ा करने वाले दो पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दोनों सचिवों से 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीसलपुर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत परसिया के कुछ ग्रामीणों ने शपथ पत्र देकर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की जांच कराने की डीएम से मांग की थी। शिकायती पत्र में सामुदायिक शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र में वॉटर हार्वेस्टिंग, इंटरलॉकिंग तथा मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की जांच कराने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

डीएम ने दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। जांच टीम में शामिल जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव एवं शारदा सागर खंड के सहायक अभियंता मुकेश चंद्रा ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की। जांच में विकास कार्य कराने के नाम पर 58,036 रुपये का गोलमाल पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम ने ग्राम प्रधान और सचिव को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम संजय कुमार सिंह ने एक दिन पूर्व ग्राम प्रधान प्रेमशंकर को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम ने अब इस मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार को ग्राम विकास अधिकारी/पंचायत सचिव करन सिंह नवियाल और तत्कालीन पंचायत सचिव विवेक वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

डीएम के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी करन सिंह नवियाल को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। वहीं जांच कमेटी को जांच से संबंधित अभिलेख उपलब्ध न कराने एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवेहलना करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।




--जांच में ग्राम पंचायत परसिया में वित्तीय अनियमितता पाई गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर दो सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
- सतीश कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed