फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Show cause notice issued to six Panchayat assistants for negligence

Pilibhit News: लापरवाही पर छह पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Fri, 15 May 2026 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to six Panchayat assistants for negligence
पीलीभीत। स्वगणना कार्य में लापरवाही मिलने पर छह पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

जिले में स्वगणना का काम चल रहा है। ऐसे में विभागीय अफसरों की ओर से लगातार कार्य को तेजी कराए जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसको लेकर रोजाना बीसी के माध्यम से कर्मचारियों के कार्य की समीक्षा की जा रही है। ऐसे मेंं बृहस्पतिवार की हुई समीक्षा में छह पंचायत सहायकों की लापरवाही मिलने पर उन्हें विभागीय स्तर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसमें पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नरायनपुर की गीता देवी, मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत भमौरा के राजू वर्मा, गौहर की रूबीना, कल्लिया के रामकिशोर, बिथरा की रश्मि वर्मा और ललौरीखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुथुदांडी की प्रियंका को नोटिस जारी किया गया है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि कार्याें में लापरवाही पर छह पंचायत सहायकों को नोटिस जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed