{"_id":"67180a9a0e49b8cb7606ceb6","slug":"shopkeepers-protested-against-the-fair-committee-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-124401-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दुकानदारों ने किया मेला कमेटी के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दुकानदारों ने किया मेला कमेटी के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बीसलपुर मेले में मेला कमेटी के विरोध में प्रदर्शन करते दुकानदार।संवाद
बीसलपुर। कुछ दुकानदारों ने अव्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को मेला कमेटी के विरोध में प्रदर्शन और नारेेबाजी की।
दुकानदार मंगलवार को सुबह मेला परिसर में एकत्र हुए और मेला कमेटी के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। दुकानदारों का आरोप था कि मेला कमेटी वालों ने दुकानदारों से किराया तो भरपूर लिया है, लेकिन मानक के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई हैं, जिससे दुकानदारों को दिक्कत हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि मेला कमेटी वाले दुकानदारों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध नहीं कराते हैं।
इसके अलावा दुकानदारों को पूरे समय दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी जाती है। दुकानदारों का यह भी आरोप था कि मेला कमेटी के शिविर में पदाधिकारी मौजूद नहीं रहते हैं। आधा घंटे बाद दुकानदारों ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया।
प्रदर्शन खत्म करने के बाद दुकानदार अपनी समस्याओं के संबंध में पदाधिकारियों से वार्ता करने मेला कमेटी के शिविर में गए, लेकिन वहां कमेटी का कोई पदाधिकारी मौजूद नहीं था, जिससे दुकानदारों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में पप्पू कश्यप, राजीव कुमार, नन्हें लाल राजपूत, रामबहादुर कश्यप, महेश चंद्र, सकटेलाल और उमेश चंद्र आदि दुकानदार शामिल थे। दुकानदारों में मेला कमेटी के पदाधिकारियों के प्रति काफी रोष व्याप्त हो गया है। संवाद