{"_id":"6aea28e57c9828000e065a45","slug":"shop-lock-broken-and-tractor-equipment-including-battery-stolen-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-172564-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दुकान का ताला तोड़कर बैटरी समेत ट्रैक्टर का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दुकान का ताला तोड़कर बैटरी समेत ट्रैक्टर का सामान चोरी
Wed, 04 Nov 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
न्यूरिया। कस्बा न्यूरिया में टनकपुर हाईवे स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोर बैटरी समेत ट्रैक्टर का अन्य सामान चोरी कर ले गए।
कस्बे के मोहल्ला भीतरगांव निवासी दुकान स्वामी लियाकत हुसैन ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह दुकान पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो बैटरी समेत ट्रैक्टर का अन्य सामान गायब था। दुकान में सामान भी बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर जानकारी जुटाई और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि चोरी के संबंध में थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद