{"_id":"66ba3f73f2d9509cdf003351","slug":"shikshamitras-roared-at-the-bsa-office-over-three-point-demands-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-120901-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन सूत्री मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर गरजे शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन सूत्री मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर गरजे शिक्षामित्र
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर ज्ञापन देते शिक्षक।स्रोत:शिक्षक
पीलीभीत। आदर्श समायोजित शिक्षक- शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए के न मिलने पर जिला समन्यक को सौंपा।
दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक विद्यालय में लगभग 1.48 लाख शिक्षामित्र बीते 23 वर्षों से निरंतर निष्ठापूर्वक शिक्षण कार्य कर रहे हैं। 25 जुलाई 2017 के कोर्ट के निर्णय के उपरांत शिक्षामित्र के समक्ष उनके परिवार के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
आठ वर्षों से वे मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके बाद में भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ज्ञापन में अध्यादेश के माध्यम से शिक्षामित्र को पुनः सहायक अध्यापक के पद पर तैनात करने, प्रक्रिया पूर्ण होने तक समान कार्य समान वेतन तथा समान सुविधाएं देने, महिला शिक्षामित्रों को उनके ससुराल के जनपद के विद्यालय में स्थानांतरित करने की मांग की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल वर्मा, कमलेश कुमार, रामेश्वर दयाल, हरिओम गंगवार, रेखा कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
शिक्षामित्र-शिक्षक संघ ने केंद्रीय राज्यमंत्री को दिया ज्ञापन
पीलीभीत। शिक्षामित्र-शिक्षक संघ की ओर से केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने के साथ कई मांगों को रखा गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर, गिरजा शंकर वर्मा, जय राम, राम बहादुर आदि मौजूद रहे। संवाद