{"_id":"673644a9eadaa3f930011bd4","slug":"sheetal-ran-the-fastest-in-600-meters-payal-won-in-400-meters-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-125603-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 600 मीटर में सबसे तेज दौड़ीं शीतल, 400 मीटर में पायल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 600 मीटर में सबसे तेज दौड़ीं शीतल, 400 मीटर में पायल ने मारी बाजी
Fri, 15 Nov 2024 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 15 Nov 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में छात्र को पुरस्कृत करते विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद।स्रोत:शि
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल टाह पौटा के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को कराई गई बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पायल ने बाजी मारी। सुनैना ने दूसरे और मेहरून निशा ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं, 600 मीटर दौड़ में शीतल ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में दौड़, खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक, चक्का फेंक में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने किया। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में शुभ मंडल प्रथम, नितिन पाल द्वितीय व रोहित तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में भी शुभ मंडल और नितिन ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में नितिन पाल पहले स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में तफसीर को पहला स्थान मिला।
प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सोनाक्षी प्रथम रहीं। 100 व 200 मीटर दौड़ में सोनाक्षी, 400 मीटर दौड़ में नंदिनी ने बाजी मारी। जूनियर स्तर पर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पायल पहले स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में रोशनी सबसे तेज दौड़ीं, उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
जूनियर स्तर पर बालक वर्ग की 100 मीटर, 200 व 400 मीटर में संजय प्रथम रहे। विजेताओं को मेडल पहनाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में शारीरिक शिक्षा अनुदेशक नरेंद्र कुमार मौर्य, आदित्य गंगवार, राजाराम, संजीव कुमार, भारत सिंह प्रखर मिश्रा आदि रहे। इस मौके पर बीएसए अमित कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद मोहन बिश्नोई, बीईओ सुनील कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, राजीव त्रिवेदी, केके सागर आदि मौजूद रहे।