फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   She is feeling sick due to cold in the morning and evening and is suffering from fever.

Pilibhit News: सुबह-शाम की ठंड कर रही बीमार, आ रहे बुखार की चपेट में

Mon, 26 Feb 2024 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
She is feeling sick due to cold in the morning and evening and is suffering from fever.
मेडिकल कॉलेज में फिजि​शियन कक्ष में मरीजो को देखते चिकित्सक । संवाद
-मेडिकल कॉलेज में रोजाना बढ़ रही मरीजों की संख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। सुबह और शाम की ठंड से लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे है। इसमें सबसे अधिक बुखार से पीड़ित लोग हैं। मेडिकल कॉलेज में इस समय ऐसे मरीजों की तादाद बढ़ गई है।
मौसम का बदलाव लोगों की सर्दी, खांसी, जुकाम, बदन दर्द समेत तमाम बीमारियों से पीड़ित कर रहा है। ऐसे में सर्तकता बरतने की जरूरत है। दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है तो शाम को चलने वाली सर्द हवा बीमार बना रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ रमाकांत सागर बताते है कि लोग धूप में गर्म कपड़े नहीं पहनते, जो उनके लिए घातक है। इस मौसम में बचाव की जरूरत है। उन्होंने बताया है रोजाना 200-250 मरीज उनके कक्ष में पहुंचते हैं। इसमें लगभग 40 प्रतिशत मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी और सांस से संबंधित आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
यह करें बचाव
- ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें।
- सुबह-शाम घूमते समय गर्म कपड़े पहनें।
- खानपान का विशेष तौर पर ध्यान दें, हरी सब्जियां ज्यादा खाएं।
- बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें।
- बीमार होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed