फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda river started wreaking havoc due to arrival of 2.19 lakh cusecs of water

Pilibhit News: 2.19 लाख क्यूसेक पानी आने से तबाही मचाने लगी शारदा नदी

Tue, 15 Aug 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 15 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sharda river started wreaking havoc due to arrival of 2.19 lakh cusecs of water
शारदा नदी के उफनाने पर चंदिया हजारा में शाम कोे पानी आने की जानकारी लोगोे को देते एसडीएम । संवा
पूरनपुर। शारदा नदी ने बनबसा बैराज से 2.19 लाख क्यूसेक पानी पास होने के बाद तबाही मचानी शुरू कर दी है। गांव चंदिया हजारा और कॉलोनी नंबर छह में पानी घुस गया है। देर रात तक पानी और बढ़ने की आशंका से गांवों के लोगों में खलबली मची है। वे घरेलू सामान और पशुओं को ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

शारदा नदी में सोमवार सुबह बनबसा बैराज से 2.19 लाख क्यूसेक पानी रिलीज हुआ। दोपहर तक यह पानी गांव चंदिया हजारा और कॉलोनी नंबर छह में पहुंच गया। इससे पहले गांव पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने गांव में घूमकर ग्रामीणों को शाम तक पानी घुसने की जानकारी देकर सतर्क रहने की अपील की। धार्मिक स्थल से भी अनाउंस कराया गया।
विज्ञापन

गांवों में पानी घुसते ही लोगों में खलबली मच गई है। लोग कीमती घरेलू सामान, जानवर, बाइक, इंजन, ट्रैक्टर, खाद्यान्न आदि ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए हैं। इधर, शारदा नदी ने खिरकिया बरगदिया की ध्रुव कॉलोनी के पास कटान तेज कर दिया है। नदी के तेजी से कटान करते हुए कॉलोनी की ओर बढ़ने से लोगों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

०००००
नदी उफनाने से बचाव कार्य फिर बंद
गांव चंदिया हजारा के समीप हो रहे कटान को रोकने के लिए कई दिनों से परकोपाइन लगाने का काम चल रहा है। दो दिन पहले नदी के उफनाने से बचाव कार्य बंद हो गए थे। रविवार को बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बमुश्किल काम फिर शुरू किया था, लेकिन सोमवार को नदी का जलस्तर फिर बढ़ने से बचाव कार्य बंद हो गए हैं।

०००००

०००००००
गांव चंदिया हजारा और कॉलोनी नंबर छह में सोमवार सुबह से शारदा नदी का पानी घुसने लगा है। सोमवार सुबह सभी घरों में खाना बना, लेकिन अब खाना बन पाना मुश्किल है। आकस्मिक स्थिति के लिए राहत और भोजन सामग्री प्रधान की अभिरक्षा में रखवा दी गई है।- राजेश कुमार शुक्ला, एसडीएम

शारदा नदी के उफनाने पर चंदिया हजारा में शाम कोे पानी आने की जानकारी लोगोे को देते एसडीएम । संवा

शारदा नदी के उफनाने पर चंदिया हजारा में शाम कोे पानी आने की जानकारी लोगोे को देते एसडीएम । संवा

शारदा नदी के उफनाने पर चंदिया हजारा में शाम कोे पानी आने की जानकारी लोगोे को देते एसडीएम । संवा

शारदा नदी के उफनाने पर चंदिया हजारा में शाम कोे पानी आने की जानकारी लोगोे को देते एसडीएम । संवा

शारदा नदी के उफनाने पर चंदिया हजारा में शाम कोे पानी आने की जानकारी लोगोे को देते एसडीएम । संवा

शारदा नदी के उफनाने पर चंदिया हजारा में शाम कोे पानी आने की जानकारी लोगोे को देते एसडीएम । संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed