{"_id":"66da10fcf8ca0a4cb60f4dbf","slug":"sharda-river-started-eroding-land-rapidly-in-ramnagara-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-122036-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रमनगरा में शारदा नदी ने तेजी के साथ शुरू किया भू-कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रमनगरा में शारदा नदी ने तेजी के साथ शुरू किया भू-कटान
विज्ञापन
रमनगरा क्षेत्र में कटान करती शारदा नदी। संवाद
कलीनगर। तहसील क्षेत्र के रमनगरा गांव में शारदा नदी ने तेजी के साथ भू-कटान शुरू किया है। तीन दिन में करीब पांच एकड़ जमीन नदी ने काट दी है।
कलीनगर तहसील के नोमेंसलैंड से जनपद की सीमा में प्रवेश करने के बाद शारदा नदी नौजल्हा, गभिया सहराई, नलडेंगा, रमनगरा समेत 20 गांवों के सीमा क्षेत्र से होकर पूरनपुर के ट्रांस शारदा क्षेत्र में पहुंचती है। इस बार जलस्तर बढ़ने के बाद नदी ने शारदा पार सैकड़ों एकड़ जमीन का कटान किया है।
इस पार के किसान राहत महसूस कर रहे थे, लेकिन तीन दिन पूर्व रुख बदलने के बाद नदी ने रमनगरा क्षेत्र में भी भू-कटान शुरू कर दिया है। तीन दिन में नदी ने किसान करन सिंह, विजय समेत कई किसानों की करीब पांच एकड़ जमीन का कटान किया है।
बृहस्पतिवार को कटान की गति कुछ धीमी रही। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता ध्रुव नारायण शुक्ला ने बताया कि कटान पर नजर रखी जा रही है। बचाव कार्य कराए जा रहे हैं।