फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda river overflows again, waterlogging on roads and low places

Pilibhit News: शारदा नदी फिर उफनाई, सड़कों और निचले स्थानों पर जलभराव

Sun, 06 Aug 2023 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 06 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sharda river overflows again, waterlogging on roads and low places
जेसीबी से नाले में शारदा के पानी को रोकने को लगाएं कट्टो को हटाते लोग । स्त्रोत - ग्रामवासी
पूरनपुर। रविवार को शारदा नदी फिर से उफना गई। गांव जाने वाले रास्ते पर जलभराव हो गया। देर शाम तक पानी क्षेत्र में आने पर गांव के लोग बाढ़ की आशंका से चिंतित हैं। शारदा नदी से नाले में जाने वाले पानी को मिट्टी से भरे कट्टे लगाकर बंद कर दिया गया था। रविवार को नायब तहसीलदार ने पुलिस के साथ पहुंचकर जेसीबी से कट्टों को हटवा दिया। एकत्र हुए लोगों ने कट्टे हटवाने का विरोध किया।
विज्ञापन

रविवार को करीब पौने दो लाख क्यूसेक पानी शारदा नदी में आया। इससे रविवार शाम को नदी फिर उफना गई। गांव के रास्तों और आसपास जलभराव होना शुरू हो गया। देर शाम तक पानी क्षेत्र में आने की आशंका पर गांव चंदिया हजारा के लोग चिंतित रहे। लोग बाढ़ की आशंका पर घरों का सामान ऊंचे स्थानों पर रखने लगे।
विज्ञापन

प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि बनबसा बैराज से पास हुए पानी के रविवार देर शाम पहुंचने की आशंका से लोग चिंतित हैं। नदी का पानी नाले में होकर गांव खिरकिया बरगदिया की ओर जाने पर तीन दिन पहले कुछ लोगों ने गांव खिरकिया बरगदिया के पास नाले में मिट्टी भरे कट्टे लगाकर पानी निकास बंद कर दिया था। ताकि खेतों में जलभराव न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत प्रधान ने दो दिन पहले गांव पहुंचे तहसीलदार ध्रुवनारायन यादव से की थी। रविवार को नायब तहसीलदार ऋषि कुमार दीक्षित पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मशीन से नाले के कट्टे हटवाना शुरू किए। इस दौरान एकत्र हुए लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि उनके खेतों में पहले से जलभराव है। फसलें खराब होने के कगार पर है। अगर नाले को खोला जाता है। तब उनके खेतों में और पानी भर जाएगा। नायब तहसीलदार ने बताया कि विरोध कर रहे लोगों को समझाकर पानी निकास खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed