फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda river overflowed due to rising water level, traffic closed

Pilibhit News: जलस्तर बढ़ने पर शारदा नदी उफनाई, आवागमन बंद

Thu, 29 May 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 29 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sharda river overflowed due to rising water level, traffic closed
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार दोपहर को अचानक बढ़ गया। शाम तक नदी उफना गई। पैंटून पुल के समीप और हजारा की ओर लगे बैरियर के समीप दो से ढाई फुट पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने पर विभागीय अफसर पुल के बहने की आशंका व्यक्त कर रहे है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के शारदा पार गांवों में आवागमन को पैंटून पुल से होता है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के बाद नदी का जलस्तर घटने बढ़ने का सिलसिला बना हुआ है। बृहस्पतिवार 11 बजे से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा। दिन में चार बजे नदी उफना गई। पुल के समीप और हजारा की ओर बैरियर के समीप दो से ढ़ाई फुट पानी का तेजी से बहाव शुरू हो गया।
विज्ञापन

इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। पीडब्ल्यूडी के जेई मनोज कुमार ने बताया कि शाम आठ बजे तक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। अगर जलस्तर कम नहीं हुआ। तब पुल के बहने की आशंका बनती जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed