फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda canal water discharge I am not from the pontoon bridge

नहर का पानी शारदा में छोड़े जाने से नहीं बन रहा पांटून पुल

Fri, 13 Nov 2015 11:04 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Fri, 13 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन

सिल्ट सफाई को नहरों का पानी शारदा में छोड़े जाने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते शारदा पर बनने वाला पांटून पुल निर्धारित समय के एक माह बाद भी नहीं बन सका है। शारदा पार आवागमन को लोगों को 30 की जगह 130 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ रही है। जिससे लोगों में रोष है।

विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के शारदा पार के गांव में आवागमन को शारदा नदी पर हर साल पांटून पुल बनाया जाता है। बरसात में बाढ़ की आशंका पर पुल को पंद्रह जून को हटा लिया जाता है और 15 अक्तूबर को पुल से आवागमन फिर शुरू हो जाता है। पांटून पुल हटने से शारदा पार के गांवों के लोगों को आवागमन खुटार, मैलानी, पलिया, संपूर्णानगर होते करना होता है। इसमें लोगों को तीस की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, लेकिन 15 अक्तूबर को पुल से शुरू होने वाला आवागमन अब तक पुल न बनने से शुरू नहीं हो सका। इससे शारदा पार के लोगों को तहसील मुख्यालय तक आने और तहसील मुख्यालय से उक्त गांव में आवागमन करने वालों में रोष है। शारदा नदी के पार कबीरगंज, श्रीनगर, नहरोसा, सिद्धनगर, गांधीनगर, राणा प्रतापनगर, अशोकनगर, भरतपुर, रामनगर, कुठिया गुदिया, वमनपुर भागीरथ, सिघाड़ा उर्फ टाटरगंज, मुरैनिया गांधीनगर, गांधीनगर, विजयनगर ग्राम पंचायत हैं।
विज्ञापन


शारदा नदी की दो धारे हो जाने से दो पांटून पुल बनने हैं। छोटा पांटून पुल बनवा दिया गया है। नहरों की सिल्ट सफाई शुरू होने को लेकर नहरें बंद कर उनका पानी शारदा नदी में छोड़ा गया है। इससे शारदा नदी की चौड़ाई बढ़ गई है। 16-17 नवंबर को नहरों में पानी छोड़ने की जानकारी सिंचाई विभाग के अफसरों ने दी है। इससे शारदा में पानी कम होने से चौड़ाई कम हो जाएगी। तब ही पांटून पुल बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरएन सिंह, जेई पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed