फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shakti Farm team reached the quarter finals after defeating Neura Colony by 131 runs.

Pilibhit News: न्यूरिया कॉलोनी को 131 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची शक्तिफार्म की टीम

Thu, 22 Jan 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 22 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shakti Farm team reached the quarter finals after defeating Neura Colony by 131 runs.
न्यूरिया। राजा कॉलोनी के संजय गांधी मैदान पर खेले जा रहे राजा कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को शक्तिफार्म (उत्तराखंड) की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर न्यूरिया कॉलोनी को 131 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन

टॉस जीतकर शक्तिफार्म की टीम के कप्तान सुजीत सरकार ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 162 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। विक्रम सिंह ने 45 रन की शानदार पारी खेली। अंकुश ने 22 रन का योगदान दिया। न्यूरिया कॉलोनी की ओर से सुवरत ने चार विकेट लिए। वहीं कृष्णा को दो सफलताएं मिलीं।
विज्ञापन

163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूरिया कॉलोनी की टीम शक्तिफार्म के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। टीम आठ ओवर में 31 रन पर सिमट गई। प्रेम ने सर्वाधिक 15 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। शक्तिफार्म की ओर से तारक और राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट झटके। शानदार बल्लेबाजी के लिए विक्रम सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच का शुभारंभ टूर्नामेंट कमेटी के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुकाबले के दौरान चौकों-छक्कों की गूंज और सटीक गेंदबाजी ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। इस अवसर पर मनोज राय, पंकज, उपानंद मिस्त्री, पार्थ सारथी, चंद्रशेखर, कृष्णकांत मंडल, गौरंग विश्वास, विवेक राय, प्रशांत, आलोक, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed