फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shahgarh event sent to jail Demanding the release of people

शाहगढ़ घटना में जेल भेजे गए लोगों को रिहा करने की मांग

Thu, 30 Jul 2015 11:18 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Thu, 30 Jul 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन

शाहगढ़ घटना में जेल भेजे गए लोगों को बगैर शर्त रिहा कराकर मुकदमे वापस लेने, पुलिसकर्मियों द्वारा पहुंचाई गई आर्थिक क्षति का मुआवजा दिलवाने, दोषी पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई कराने आदि की मांग को लेकर विहिप कार्यकर्ताओं ने गुरुवार चार सूत्रीय ज्ञापन राज्यपाल को भेजा।

विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कुछ सालों से नई परंपराएं डाली जा रही है। गांव कल्याणपुर और शाहगढ़ में ऐसे ही परंपराएं डालने का प्रयास किया गया। इससे दोनों गांव में तनाव की स्थिति बनी। शीघ्र कार्रवाई न होने पर दोनों गांव में अनहोनी घटना हो सकती थी। ज्ञापन में ऐसी घटनाओं को रोकने, शाहगढ़ घटना में जेल भेजे गए लोगों को बगैर शर्त रिहा कराने और दर्ज मुकदमे वापस कराने, पुलिस द्वारा पहुंचाई गई आर्थिक क्षति पर मुआवजा दिलवाने, दोषी पुलिस अफसरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराने आदि की मांग की गई है। ज्ञापन की प्रति पुलिस महानिदेशक, आईजी बरेली, डीएम, एसपी पीलीभीत और मानवाधिकार आयोग को की गई है। ज्ञापन में विहिप के विभाग सहमंत्री भारतेंद्र सिंह, सुशील अग्निहोत्री, राम विनोद, रूम सिंह यादव, सूरज पाल सिंह, घनेंद्र सिंह यादव, राजपाल, सुनील सिंह आदि के हस्ताक्षर थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed