फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shadow fog in the morning, relief from sunshine in the afternoon

Pilibhit News: सुबह छाया कोहरा, दोपहर में धूप खिलने से मिली राहत

Tue, 28 Nov 2023 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Shadow fog in the morning, relief from sunshine in the afternoon
मंगलवार की सुबह सर्दी के कारण स्वेटर पहनकर जाती स्कूली छात्राएं ।
जनजीवन अस्त-व्यस्त, वाहनों की रफ्तार भी धीमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। कोहरे के साथ मंगलवार को बादल भी छाए रहे। सुबह के समय सूर्य नारायण बादलों की ओट में छिपे रहे। साथ ही कोहरा होने के कारण जहां आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा, वहीं वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही।
नवंबर की शुरुआत में ही गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा था। सुबह व शाम ठिठुरन महसूस होती रही। धीरे-धीरे इसका प्रभाव बढ़ता गया पर कोहरे का प्रभाव नहीं रहा। कभी-कभार देर रात में कोहरा गिरता भी था तो सुबह होते ही मौसम साफ हो जाता था।
विज्ञापन

मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलने के कारण टहलने के लिए घरों से लोग देर से निकले। भोर के समय हाईवे किनारे दुकानदार और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने ठंड से राहत के लिए अलाव का सहारा लिया। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फ जमने से अचानक मौसम में परिवर्तन आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे के बाद अच्छी धूप निकली। दिन में धूप निकलने से लोगों ने उसका आनंद लिया। जिले के न्यूनतम तापमान एवं अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed