{"_id":"69b5a3d3bab183af860fb304","slug":"shabad-kirtan-held-in-gurudwaras-on-the-558th-new-year-of-the-sikh-sect-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-155450-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सिख पंथ के 558वें नववर्ष पर गुरुद्वारों में हुए शबद-कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सिख पंथ के 558वें नववर्ष पर गुरुद्वारों में हुए शबद-कीर्तन
Sat, 14 Mar 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
मझोला। सिख पंथ के 558वें नववर्ष के अवसर पर क्षेत्र के सभी गुरुद्वारों में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गुरुवाणी का पाठ और शबद-कीर्तन किया गया। सिख संगत के लोगों ने गुरुद्वारों में पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के चरणों में मत्था टेका और नए वर्ष में सुख-समृद्धि की कामना की।
कस्बा स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा में शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी।। संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। नववर्ष के उपलक्ष्य में गुरु का आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी बाबा गुरजेंट सिंह ने संगत को नववर्ष के अवसर पर हुकुमनामा सुनाया। गुरु की वाणी का महत्व बताते हुए सभी को गुरमत के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। इस दौरान गुरुद्वारे में कीर्तन और अरदास का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारे के प्रधान बलविंदर सिंह ने संगत को नववर्ष की शुभकामनाएं देते आभार किया। संवाद