फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sent to Suriname by telling that he is America, cheated of Rs 65.25 lakh

Pilibhit News: अमेरिका बताकर भेजा सूरीनाम, 65.25 लाख रुपये ठगे

Tue, 16 Jul 2024 04:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 16 Jul 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Sent to Suriname by telling that he is America, cheated of Rs 65.25 lakh
पूरनपुर। वर्क वीजा पर युवक को अमेरिका भेजने का झांसा देकर आरोपियों ने 65.25 लाख रुपये ठग लिए। पहले तो युवक को सूरीनाम भेजा गया वहां से वापस करने पर उसे डंकी रूट से कई देशों में घुमाया गया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर माधोटांडा थाना के गांव भैरो कलां निवासी परमवीर सिंह, गजरौला थाना के गांव जराकोठी निवासी हरप्रीत सिंह औजला और अभिनेश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव मुझा कलां निवासी किसान नेता बलजिंदर सिंह ने बताया कि उसके भतीजे हरप्रीत सिंह को नगर की सुपर मार्केट स्थित राइट ओवरसीज इमाइग्रेशन के संचालक परमवीर सिंह ने वर्क वीजा पर अमेरिका भेजने की बात कही थी। 35 लाख रुपये में बात तय हुई। इसके बाद उसे फ्लाइट से सूरीनाम भेज दिया गया। जांच के बाद उसे सूरीनाम से वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने इसकी जानकारी दिए बगैर भतीजे को दिल्ली बुला लिया और गलत वीजा होने की बात कहकहर जल्द ही अमेरिका भिजवाने का आश्वासन दिया। आरोप है कि इसके बाद फिर आरोपियों ने उसे डंकी रूट से अन्य देशों में भेजा। विदेश में भतीजे को कई किलोमीटर बीहड़ और सुनसान रास्तों पर पैदल चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका रोते-बिलखते वीडियो दिखाकर फिरौती के लिए पांच लाख, इसके बाद 20 लाख रुपये की मांग की। इसमें एक बार चार लाख और दूसरी बार 6.25 लाख रुपये ठग लिए। कई अन्य बार में कुल 65.25 लाख रुपये आरोपियों ने ले लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल राजीव शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed