फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   seminar

बीज, खाद संरक्षण के साथ भूमि पर भी ध्यान देने पर जोर

Wed, 16 Nov 2022 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
seminar
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का बुधवार को समापन हो गया। दूसरे दिन संगोष्ठी में बीज, खाद संरक्षण की जानकारी दी गई। कहा गया कि किसान उत्पादन पर जोर दे रहा है, जमीन पर नहीं। कई ऐसे कीटनाशक प्रयोग किए जा रहे हैं, जो बेहद हानिकारक हैं। प्राकृतिक खेती से जमीन की उपजाऊ क्षमता बढ़ने के साथ लोगों को कई बीमारियों से भी निजात मिलेगा।
विज्ञापन

संगोष्ठी का दूसरे दिन विधायक बाबूराम पासवान, भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अशोक मित्तल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। वैज्ञानिक डॉ. सुभाष सिंह ने किसानों को बीज और खाद संरक्षण की जानकारी दी। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति एडीएन वाजपेयी और अपर गन्ना आयुक्त बीबी सिंह ने ऑनलाइन जुड़कर किसानों को जैविक खेती तथा बायो फर्टिलाइजर के प्रयोग की जानकारी दी। डॉ. अरुण ने भी ऑनलाइन जुड़कर कहा कि किसान उत्पादन ध्यान दे रहा है। जमीन पर नहीं। प्रकृति से खिलवाड़ कर सब्जियों में भी ऐसे कीटनाशक प्रयोग किए जा रहे है जो शरीर के लिए बेहद घातक है और लोगों में बीमारियां पैदा कर रहे है। लोगों को अपनी रक्षा को स्वयं और लोगों को जागरूक करना होगा। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने कहा कि प्राकृतिक खेती के साथ लोगों को प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए। सभी वृक्ष लगाने और उसकी देखरेख का संकल्प लें। प्रगतिशील किसानों गुरमंगद सिंह, जितेंद्र सिंह आदि ने विचार रखे। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय सिंह, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. पिंदर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed