{"_id":"6abd5ccf6f52a4e99b09df3a","slug":"selection-of-the-district-secondary-school-cricket-team-for-14-year-old-boys-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-169989-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 14 वर्षीय बालकों की जिला माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 14 वर्षीय बालकों की जिला माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट टीम का चयन
Thu, 01 Oct 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट चयन ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। 14 वर्षीय आयु वर्ग के बालकों की जिले की माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट टीम के चयन के लिए बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज पोटा कला में ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत, राजकीय इंटर कॉलेज पोटा कला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दियूरी, स्टेपप इंटर कॉलेज अलीगंज, ड्रीम बर्ड स्कूल शाही, शुभम चिल्ड्रन्स पब्लिक स्कूल कल्याणपुर, ग्रीनवुड जूनियर हाईस्कूल पीलीभीत और सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन करने के बाद आठ प्रतिभावान खिलाड़ियों का जिला टीम के लिए चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ियों में राजकीय इंटर कॉलेज पोटा कला के अरमान राजा और गौरव, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत के प्रतीक कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दियूरी के सार्थक पाल, स्टेपप इंटर कॉलेज अलीगंज के हर्ष सागर, ड्रीम बर्ड स्कूल शाही के दक्ष गंगवार, शुभम चिल्ड्रन्स पब्लिक स्कूल कल्याणपुर के लविश भारती, ग्रीनवुड जूनियर हाईस्कूल पीलीभीत के भूपेंद्र वर्मा तथा सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर के अभिनय वर्मा का चयन किया गया।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पीलीभीत की चयनित टीम नौ अक्तूबर से बरेली जनपद में आयोजित होने वाली मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। उन्होंने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की अपेक्षा की।
चयन प्रक्रिया में शिक्षक नंदकिशोर, जय हिंद मौर्य, सुनील कुमार और योगेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर टीम के चयन में सहयोग किया।