फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Selection of players in district level yoga competition

Pilibhit News: जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन

Thu, 24 Sep 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 24 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Selection of players in district level yoga competition
योगासन प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। संवाद
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय विद्यालयीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने योगासन की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बालक और बालिका वर्ग में खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और उन्हें खेल भावना की शपथ दिलाकर किया। प्रतियोगिता में सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज पीलीभीत, राजकीय इंटर कॉलेज पोटा कला और अंगूरी देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर निर्णायकों को प्रभावित किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज पोटा कला की खुशबू गंगवार और काम्या गंगवार का चयन किया गया। वहीं, अंगूरी देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की आराध्या शर्मा और सुभाषिनी ने भी जनपदीय टीम में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग में सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज पीलीभीत के शिखर त्रिपाठी और प्रखर त्रिपाठी तथा राजकीय इंटर कॉलेज पोटा कला के विनय बाबू का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब जनपदीय विद्यालय योगासन टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयनित टीम 27 सितंबर को बदायूं में आयोजित होने वाली मंडलीय विद्यालयीय योगासन प्रतियोगिता में पीलीभीत का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed