{"_id":"64ef8719368f11e5c00ae8cf","slug":"selected-players-honored-in-state-level-competition-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3450-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Wed, 30 Aug 2023 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
दियूरी के जूनियर हाईस्कूल में विजेता खिलाड़ियो को पुरस्कृत करते खंड शिक्षा अधिकारी । संवाद
पीलीभीत। दो सितंबर को झांसी में होने वाली राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित दियोरी जूनियर हाईस्कूल की टीम के खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मौर्य ने सम्मानित किया। प्रत्येक खिलाड़ी को 1500 रुपये की नकद धनराशि दी गई।
गांधी स्टेडियम में 24 अगस्त को अंडर-14 बालक वर्ग की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता हुई थी। इसमें दियोरी की टीम ने बाजी मारी। जिला स्तर पर जीतने के बाद शाहजहांपुर में हुई मंडलीय प्रतियोगिता में भी टीम ने जीत का परचम लहराया। अब यह टीम दो सितंबर को झांसी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।
बुधवार को स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में टीम के खिलाड़ियों और उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मौर्य ने खिलाड़ी यशपाल, अली, अर्जुन, अर्पित, अंकुर, अमन, सर्वेश, बंटी, कमल, अभिषेक, प्रेमशंकर को उपहार देकर सम्मानित किया। समारोह में जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, प्रधानाध्यापक रामदास, कोच जयप्रकाश, सुनिष्ठा अग्निहोत्री, प्रियंका जैसवार, आशु रानी, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।