फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Seeing the tiger, the villagers ran away leaving the scaffold

बाघ देखकर मचान छोड़कर भागे ग्रामीण

Mon, 25 Jul 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Seeing the tiger, the villagers ran away leaving the scaffold
बीसलपुर। गांव पिपरईया के किसान रविवार को देर रात खेत पर बाग देखकर मचान छोड़कर भाग गए। वन विभाग की टीम रात में ही पहुंची। वन विभाग के रेंजर का दावा है कि बाघ नहीं कोई और जानवर रहा होगा।
विज्ञापन

गांव पिपरईया के एक दर्जन से अधिक किसान जंगल किनारे स्थित खेतों में खड़ी फसलों की मचान पर रहकर रखवाली करते हैं। रविवार को रात लगभग आठ बजे किसान रोज की तरह मचान पर बैठकर खेतों में खड़ी फसलों की रखवाली कर रहे थे। गीता देवी के मचान की ओर जंगल से निकलकर एक बाघ आने लगा। पड़ोस में ही वेद राम वर्मा भी खेत पर बने खेत पर बने मचान पर बैठकर रखवाली कर रहे थे। दोनों लोगों ने बाघ को देखा तो डर गए।
विज्ञापन

शोर मचाना शुरू दिया तभी खेतों की रखवाली कर रहे किसानों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया फिर भी बाघ ने अपना रास्ता नहीं बदला और किसानों के मचान की ओर अपना रुख बनाए रहा। खतरा भांपकर सभी किसान शोर मचाते हुए गांव गए। गांव वालों को बताया उसके बाद ड्रम पीटते हुए सभी लोग खेतों की ओर आए तब तक बाघ जंगल की ओर चला गया। गांव में रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकर लाल वर्मा ने उसी समय फोन पर रेंजर बीके गुप्ता को सूचना दी। रेंजर ने अपनी टीम भेजी। टीम से जानकारी लेने के बाद रेंजर का कहना है कि बाघ नहीं कोई जानवर रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed