फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Second day of teacher recruitment: 292 male candidates undergo counseling

शिक्षक भर्ती का दूसरा दिन: 292 पुरुष अभ्यर्थियों ने कराई काउंसलिंग

Fri, 04 Dec 2020 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Second day of teacher recruitment: 292 male candidates undergo counseling
वंचित अभ्यर्थियों के लिए आज अंतिम मौका
विज्ञापन

पीलीभीत। 69 हजार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए शुरू हुई तीन दिवसीय काउंसलिंग में दूसरे दिन 292 पुरुष अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। काउंसलिंग को लेकर दूसरे दिन भी बीएसए कार्यालय परिसर में खासी गहमागहमी रही।

शासन के निर्देश पर शिक्षक भर्ती को लेकर जनपद में 656 शिक्षकों के पद को लेकर बुधवार से तीन दिवसीय काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की गई थी। पहले दिन 656 पदों के सापेक्ष 300 महिला अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इधर बृहस्पतिवार को भी बीएसए कार्यालय परिसर में काउंसलिंग हुई। शाम साढ़े बजे तक काउंसलिंग में 292 पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया। बीएसए चंद्रकेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को काउंसलिंग से वंचित रहे अभ्यर्थियों को अंतिम मौका दिया जाएगा। पांच दिसंबर को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इस दौरान पांच चयनित अभ्यर्थियों को एनआईसी मेें जिलाधिकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इसके बाद बीएसए कार्यालय में नियुक्ति पत्रों का वितरण होगा। काउंसलिंग के दौरान बीएसए चंद्रकेश सिंह, विषय विशेषज्ञ बबिता रानी, जिला समन्वयक राकेश पटेल, वरिष्ठ सहायक सौरभ सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed