{"_id":"6a70f1c73ea286779505b09e","slug":"search-intensified-for-the-second-husband-of-the-woman-accused-of-murder-location-traced-to-maharashtra-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-165766-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हत्यारोपी महिला के दूसरे पति की तलाश तेज, महाराष्ट्र में मिली लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हत्यारोपी महिला के दूसरे पति की तलाश तेज, महाराष्ट्र में मिली लोकेशन
विज्ञापन
उमाशंकर हत्याकांड में पुलिस ने वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बनाई रणनीति
माधोटांडा। माधोटांडा क्षेत्र के लोहरपुरी गांव में उमाशंकर की हत्या के मामले में नामजद दूसरे आरोपी की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुकी आरोपी पत्नी ममता के दूसरे पति की लोकेशन महाराष्ट्र में मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए रणनीति बना रही है।
गौरतलब है कि 31 जुलाई को लोहरपुरी गांव निवासी उमाशंकर की हत्या उसकी पत्नी ममता ने गला दबाकर कर दी थी। हत्या से पहले ममता ने उमाशंकर को कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां दी थीं। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने दूसरे पति के साथ रहने का विरोध करने पर हत्या करने की बात स्वीकार की थी। पुलिस जांच में इस साजिश में महिला के दूसरे पति गुजरात के जामनगर निवासी नकुम भावेश की भी संलिप्तता सामने आने पर उसे भी नामजद किया गया है।
ममता के जेल भेजे जाने के बाद अब पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की महाराष्ट्र में लोकेशन मिली है। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि वांछित को गिरफ्तार करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद