फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SDM stopped construction of religious place without permission

Pilibhit News: बिना अनुमति धार्मिक स्थल के निर्माण को एसडीएम ने रुकवाया

Fri, 24 May 2024 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
SDM stopped construction of religious place without permission
गांव कंजाखेड़ा में धार्मिक स्थल का निर्माण रूकवाते एसडीएम कलीनगर आशुतोष गुप्ता । स्रोत -राजस्व
कलीनगर। गांव में खाली पड़ी जगह पर बिना अनुमति धार्मिक स्थल का निर्माण कराने की जानकारी पर एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने राजस्व टीम के साथ मौका मुआयना किया। जांच के बाद सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना कार्य न कराने की ग्रामीणों को हिदायत दी।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पताबोझी के मजरा कंजाखेड़ा में स्थित जमीन राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 25 में जलीसा बेगम आदि के नाम संक्रमणीय भूमिधरी के रूप में दर्ज है। उक्त भूमि पर वर्तमान समय में नई मस्जिद का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस आशय की जानकारी मिलने पर एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने क्षेत्रीय लेखपाल के साथ मौका मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन स्थल से लगी हुई पुरानी मस्जिद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों के आर्थिक मदद से निर्माण कराने की बात भी सामने आई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त जमीन को धार्मिक स्थल के लिए ही दान में दिया गया है। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि जांच के बाद कार्य को रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed