फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SDM raided sugar mill

एसडीएम का शुगर मिल में छापा, ओवरलोडिंग पकड़ी

Fri, 12 Jan 2018 07:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत Updated Fri, 12 Jan 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
SDM raided sugar mill
sugarcane trolly
सख्ती के बाद भी गन्ना वाहनों की ओवरलोडिंग पर अंकुश नहीं लग रहा है। इस पर डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ने शुक्रवार को एलएच शुगर मिल में छापा मारा। यहां उन्होंने ट्रैफिक पुलिस और एआरटीओ को बुलाकर ओवरलोड वाहनों का चालान कराया। गन्ना सीजन शुरू होते ही गन्ने भरे ओवरलोड और ओवर हाईट ट्रकों का संचालन शुरू हो जाता है। इससे आए दिन घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन और पुलिस ने इस पर अंकुश लगाने को प्रयास किए लेकिन मिल प्रबंधन और ट्रांसपोटर्स की हठधर्मिता को चलते ओवरलोडिंग पर अंकुश नहीं लगा। शहर के बीच से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर गन्ना लेकर एलएच मिल पहुंच रहे हैं। इस पर शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह ने सीओ सिटी धर्मसिंह मार्छाल के साथ एलएच शुगर मिल में छापा मारा। एसडीएम ने शुगर मिल में लगे धर्मकांटे पर पहुंचकर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान उन्हें मिल यार्ड में बड़ी संख्या में ट्रक और बिना पंजीकरण के ढुलाई कार्य में लगे ट्रैक्टर ट्राली मिले। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस और एआरटीओ को बुलाकर ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज करने के निर्देश दिए लेकिन मिल के जीएम (गन्ना) द्वारा व्यवस्था में सुधार करने का आश्वासन देने पर वाहनों को सीज न करके चालान किया गया। एसडीएम ने गन्ना ढुलान में लगे ट्रैक्टर ट्रालियां का व्यावसायिक में पंजीकरण कराने के निर्देश भी मिल प्रबंधन को दिए। कार्रवाई के दौरान एसडीएम सीओ के अलावा एआरटीओ राजेश गंगवार, टीएसआई एसके उपाध्याय, उपनिरीक्षक एसके तोमर, मिल जीएम केवी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वाहन छोड़कर भागे चालक
एसडीएम के छापे के दौरान यार्ड में खड़े ट्रक एवं ट्रैक्टर ट्रालियों के चालक फरार हो गए। इससे मिल के धर्मकांटे पर एक ट्रक की जांच के बाद दूसरा ट्रक ही नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed