{"_id":"5de2b77e8ebc3e54736ecbc2","slug":"sdm-pilibhit-news-bly386197297","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिलवाई जाएगी दोनों परिवारों को सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिलवाई जाएगी दोनों परिवारों को सहायता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो परिवारों के पांच सदस्यों के परिजन को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। अफसर अपनी रिपोर्ट जल्द शासन को भेजेंगे। परिवार के दोनों मुखिया की मौत के बाद उनके आश्रितों के जीवनयापन की समस्या खड़ी हो गई है।
जनपद मुख्यालय से एक शादी समारोह में शामिल होकर कार से घर लौटते समय कस्बे की सुधीर कालोनी निवासी अश्वनी उपाध्याय, उनकी बेटी नोनी, बेटा लव, मोहल्ला कायस्थान निवासी अमित कश्यप, उनके पुत्र गोलू उर्फ वंश की गजरौला थाना क्षेत्र में कार पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलटने से मौत हो गई थी। जबकि अश्वनी की पत्नी रेखा, अमित की पत्नी सुषमा सहित पांच लोग घायल हो गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शवों के घर पहुंचने पर उनके परिवार वालों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में पांचों का शुक्रवार को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शनिवार को भी घटना की चर्चा मोहल्लों में लोग करते रहे। पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी ने भी दोनों के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। इधर, प्रशासन ने परिवार के मुखियाओं की मौत पर उनके आश्रितों को सहायता दिलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने बताया कि तहसीलदार को पूरी घटना की जानकारी कर परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच को कहा गया है, ताकि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दोनों परिवारों के आश्रितों को सहायता दिलवाई जा सके। तहसीलदार से रिपोर्ट मिलने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।