फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Scientists from Roorkee reached the Gomti origin site to search for water source

Pilibhit News: जल स्रोत तलाशने गोमती उद्गम स्थल पहुंचे रुड़की के वैज्ञानिक

Wed, 25 Sep 2024 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Scientists from Roorkee reached the Gomti origin site to search for water source
गोमती उद्गम स्थल पर पानी के नमूने लेते रुड़की के वैज्ञानिक। स्रोत गोमती भक्त
कलीनगर (पीलीभीत)। गोमती नदी की अविरल धारा बहाने के लिए एक बार फिर वैज्ञानिकों का दल गोमती उद्गम स्थल पहुंचा। बुधवार को उद्गम स्थल की झीलों के अलावा 35 स्थानों से नमूने प्राप्त किए।
विज्ञापन

गोमती उद्गम स्थल पर मुख्य झील के अलावा दो अन्य झीलें हैं। उद्गम स्थल के प्राकृतिक स्रोत कई वर्षों से बंद पड़े हैं। इसकी वजह से पानी का प्रवाह सिर्फ झील तक ही सीमित रहता है। इसको लेकर पूर्व में कई प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बुधवार को राजकीय जल विज्ञान संस्थान रुड़की से दो वैज्ञानिकों का दल गोमती उद्गम स्थल पहुंचा और स्थिति जानी।
विज्ञापन

गोमती भक्त निर्भय सिंह से जानकारी जुटाई। इसके बाद वैज्ञानिकों ने झील के अलावा गोमती परिसर में लगे हैंडपंप का भी नमूना लिया। रुड़की से आए वैज्ञानिक अनुपन त्यागी व नितिन सैनी से करीब 35 स्थानों से नमूने हासिल किए। यह दल बृहस्पतिवार को भी क्षेत्र में भ्रमण कर हकीकत को परखेगी। इसके बाद नमूनों को प्रयोगशाला ले जाकर स्थिति को परखकर आगे की प्रक्रिया पर अमल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed