फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   'Scientific farming produce dual meets'

‘वैज्ञानिक खेती से मिलती है दोहरी उपज’

Wed, 22 Feb 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर।
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर। Updated Wed, 22 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
'Scientific farming produce dual meets'
कृषक गोष्ठी - फोटो : अमर उजाला
राजकीय कृषि बीज भंडार परिसर में कृषक गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

 एसडीओ (एजी) रितुषा तिवारी ने कहा कि वैज्ञानिक खेती करने से दोहरी उपज मिलती है। सभी किसान वैज्ञानिक खेती करें।
राजकीय कृषि बीज भंडार परिसर में बुधवार को आयोजित कृषक गोष्ठी में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि कृषि विभाग किसानों की सेवा में तत्पर है। किसान अपनी खेती से संबंधित समस्याओं के लिए कृषि कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क साध सकते हैं। किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने अपने संबोधन में खेती की विभिन्न बीमारियों और उनके उपचार के बारे में बताया। गोष्ठी में सहायक विकास अधिकारी(कृषि) भगवान सहाय बघेल, बीटीएम अनिल वर्मा, राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी संजीव कुमार, एसएमएस गंगाराम, सियाराम, संजीव गंगवार, सुनील कुमार, हेमंत कुमार और वीरेंद्र कुमार आदि वक्ताओं ने विचार रखे। इस मौके पर वक्ताओं ने कुछ किसानों द्वारा खेती के संबंध में पूछे गए सवालों के सही जबाव दिए। गोष्ठी में किसानों को वैज्ञानिक खेती से संबंधित साहित्य भी बांटा गया। अध्यक्षता भगवान सहाय और संचालन अनिल कुमार ने किया। गोष्ठी स्थल पर कृषि विभाग ने कुछ स्टॉल भी लगाए थे, जहां किसानों को स्टॉल से संबंधित जानकारियां दी जा रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed