फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Schools to be equipped with laboratories and libraries

Pilibhit News: प्रयोगशाला और लाइब्रेरी से लैस होंगे विद्यालय

Sat, 14 Jun 2025 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Schools to be equipped with laboratories and libraries
पीलीभीत। मिशन कायाकल्प के तहत सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने का प्रयास चल रहा है। जिले के राजकीय विद्यालयों को अब लाइब्रेरी और प्रयोगशाला से सुसज्जित किया जाएगा। जिन विद्यालयों में पहले से प्रयोगशाला की व्यवस्था है, उनका जीर्णोद्धार कराया जाएगा। राजकीय विद्यालयों में प्रयोगशाला और लाइब्रेरी बनने से छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में संचालित 11 राजकीय विद्यालयों में जल्द ही प्रयोगशाला और लाइब्रेरी खुलने से शिक्षा व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी। प्रयोगशाला और लाइब्रेरी बनाने का कार्य मिशन कायाकल्प के तहत होगा। इस योजना के तहत जिस कॉलेज के पास जितनी जगह है, उसके अनुसार ही कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र ने बताया कि आठ विद्यालयों में प्रयोगशाला और तीन में लाइब्रेरी बनाई जा रही है। आधा कार्य पूरा हो चुका है। दूसरी किश्त जारी हो गई है। इससे कार्य को गुणवत्ता के साथ तेज गति से पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला और लाइब्रेरी विकसित होने से शिक्षा के स्तर में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य कार्य भी प्रस्तावित हैं। जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद माध्यमिक स्कूलों में शिक्षण कार्य को और भी बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed