फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Schoolgirls of BA School Bisalpur

बा स्कूल बीसलपुर की छात्राओं ने मंडल में जमाई धाक

Tue, 28 Nov 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 28 Nov 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirls of BA School Bisalpur
पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला
उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा के एक छात्र व शिक्षक का मॉडल भी चयनित
विज्ञापन

बरेली में हुई मंडल स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बीसलपुर की दो छात्राओं ने मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके मॉडलों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा के एक छात्र व एक शिक्षक के मॉडल का चयन भी राज्य स्तर के लिए किया गया।
गुलाब राय इंटर कॉलेज में सोमवार को हुई प्रतियोगिता में मंडल के चारों जिलों के बाल विज्ञानियों व शिक्षकों ने मॉडलों का प्रदर्शन किया। जनपद से उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र बीसलपुर व अमरिया के बाल विज्ञानियों ने भी हिस्सा लिया। बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक बालिका शिक्षा मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शनी में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगरक्षेत्र बीसलपुर की छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें साइंस ग्रुप में कक्षा आठ की नेहा गंगवार के वाटर प्यूरीफिकेशन मॉडल व मैथ ग्रुप में संध्या गंगवार को पाइथागोरस प्रमेय मॉडल ने मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी छात्राएं विज्ञान शिक्षिका श्रुति चंद्रा व विज्ञान शिक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में गई थीं। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अमरिया की छात्राओं ने विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह छात्राएं शिक्षिका शीतल सक्सेना के नेतृत्व में गई थी।
विज्ञापन

इधर इसी प्रतियोगिता मेें उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा के छात्र सुधांशु का परिवहन एवं संचार विषय पर आधारित मॉडल ने भी पहला स्थान प्राप्त किया। शिक्षक संवर्ग में इसी विद्यालय के शिक्षक संतोष खरे के गणितीय प्रतिरुपण मॉडल ने पहला, जबकि इसी विद्यालय की ममता गंगवार के हाइड्रोकार्बन व गौरव मिश्रा के लेजर लाइट मॉडल ने द्वितीय स्थान पाया। चयनित छात्रा नेहा गंगवार, संध्या गंगवार, सुधांशु व शिक्षक संतोष खरे मुरादाबाद में होने वाली राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed