Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   School timings for classes 1 to 8 changed due to heat.

Pilibhit News: गर्मी से कक्षा एक से 8 तक के स्कूलों का समय बदला

Mon, 29 Jun 2026 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
School timings for classes 1 to 8 changed due to heat.
पीलीभीत। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के कक्षा एक से 8 तक संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों, राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। जारी कार्यालय आदेश के अनुसार सोमवार से आठ जुलाई तक विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर शिक्षण कार्य सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित किया जाएगा। छात्र-छात्राओं की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी, जबकि शिक्षक एवं शिक्षामित्र दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed