फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   school's condition very poor

..ऐसे तो सुधर चुकी शैक्षिक गुणवत्ता

Sat, 24 Jan 2015 12:38 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 24 Jan 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 ‘देश भर में 26 जनवरी को क्या होता है?’ जवाब था महात्मा गांधी का जन्मदिन। सुनने व पढ़ने के दौरान यह अजीब लग रहा हो, लेकिन यह जवाब जिले के उन सरकारी विद्यालयों के बच्चों का था, जिन पर सरकार हर साल करोड़ों रुपये का बजट पानी की तरह बहाती है। तमाम प्रयासों के बाद भी परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता का ग्राफ निरंतर गिरता जा रहा है। यह हाल तब है जब शासन द्वारा गुणवत्ता सुधार को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।

गणित तो दूर हिंदी में गिर रहा है पढ़ाई का स्तर
जिले में 1230 प्राथमिक विद्यालय व 570 उच्च प्राथमिक विद्यालय में वर्तमान में करीब 3200 शिक्षक तैनात है। इन शिक्षकों पर हर साल मोटा बजट भी खर्च किया जा रहा है। इसके बावजूद सरकारी स्कूलों में गणित व अंग्रेजी तो दूर हिंदी में भी पढ़ाई का स्तर लगातार गिरता जा रहा है।
विज्ञापन


आधे से अधिक स्कूलों में गुणवत्ता मिली खराब
शैक्षिक गुणवत्ता को परखने के लिए बीएसए ने पिछले पखवाड़ा भर के भीतर करीब 50 से अधिक स्कूलों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान बीएसए को आधे से अधिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता की स्थिति बेहद खराब मिली। बीएसए के मुताबिक जिन विद्यालयों में गुणवत्ता खराब पाई गई है, उनके हेडमास्टरों को नोटिस जारी भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा जांची जाएगी शैक्षिक गुणवत्ता
परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता की पूरी जानकारी है। स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार को खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जहां गुणवत्ता खराब पाई गई थी, उन विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता दोबारा जांची जाएगी। सुधार न मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अंबरीष कुमार यादव, बीएसए

फैक्ट फाइल:
- 1800 परिषदीय स्कूल हैं जिले में
-  2.82 लाख बच्चे हैं अध्ययनरत
- 3205 शिक्षक तैनात हैं विद्यालयों में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed