{"_id":"118fd441d83e93c674b2962cd57adc77","slug":"school-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यक्रम का शुभारंभ नपा अध्यक्ष प्रभात जायसवाल ने दीप प्रज्जवलन कर किया। प्रथम चरण जूनियर वर्ग में शैरोल, पुष्टि, निहारिका, दीपिका ने प्रेयर डांस प्रस्तुत किया। प्रीनर्सरी के अस्तित्व, फैज, फबिहा, हरमन, अलाइका, दमिशा, आहिल ने एक सितारा व आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं गीत पर डांस, नर्सरी की शिफा, अहाना, अरनप्रीत, हिब्जा, अनन्या, वाहज ने गिव हार्ट टू समवन गीत पर डांस पेश कर सभी मन मोहा। केजी के आरव, सुहाना, अनुषा, आदित्य, केंद्रिका, हसन, इशमिल येशु मेरा जीवन और सेंटाक्लाज झोले में क्या लाया है गीत पर जमकर थिरके। रहीम, पुलवर, सादिया, मलिया, श्रृद्धा, अर्शी अनुष्का ने क्रिसमस गीत पर डांस प्रस्तुत किया। द्वितीय चरण में सीनियर छात्रा उमम, प्रिया, कुलसुम, जेनब, जीनब ने प्रेयर डांस, उत्कर्षा, साम्या, मीमांसा, जतिन ने क्रिसमस व न्यू इयर पार्टी डांस, आरजू, शिफा, हर्षिता, अरहम, तनिष्क, बिलाल ने कब्बाली, चेतन, अनस, मोनिस ने कामेडी, नून, मेविस, जस्टिन, निधि, अनंत, अंजलि, जुबिया ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। संचालन डॉ. अतुल अग्रवाल, जगदीप कौर, डेमियन एंथनी, रवि भटनागर, आशीष अरोरा, रचना सक्सेना, हिरा, शैली ने किया। इस मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और तमाम अभिभावक मौजूद रहे।
नृत्य में एकता व उपासना अव्वल
जूनियर गायन प्रतियोगिता में फिजा, शाश्वत, फैज, व सीनियर में खुशी, रुमान, अंशुल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में उपासना और जूनियर वर्ग में एकता ने बाजी मारी। इसके अलावा कई अन्य प्रतियोगिताएं भी हुईं। प्रधानाचार्य फादर पायस मेनेजिज ने आभार जताया। निर्णायक की भूमिका में फादर विवियान, फादर एलिक्स रहे। सेकेट्ररी फादर रायल एंटनी ने क्रिसमस के महत्व पर प्रकाश डाला।