फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Schemes Highlighted Through Street Plays; Beneficiaries Receive Sanction Letters

Pilibhit News: नुक्कड़ नाटक से बताईं योजनाएं, लाभार्थियों को मिले स्वीकृति पत्र

Thu, 19 Mar 2026 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Schemes Highlighted Through Street Plays; Beneficiaries Receive Sanction Letters
लाभा​र्थियों को प्रश​स्ति पत्र वितरित करतीं भाजपा की जिला उपध्यक्ष व डीएम स्रोत : सूचना विभाग
पीलीभीत। प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शहर के गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के जरिए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा परिहार जिला और डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने लाभार्थियों को टूलकिट और प्रशस्ति पत्र वितरित किए।
विज्ञापन


भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास, सबका प्रयास-सबका विश्वास के आधार पर कार्य कर रही है। बिना किसी भेदभाव के समाज के कमजोर व्यक्तियों तक संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि आर्थिक रूप से प्रबल होने के लिए अपना घर व अपना रोजगार होना आवश्यक है। सरकार इन्हीं नीतियों पर कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना से आवास विहीन लोगों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के बारे जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना से अपना उद्यम स्थापित करने के लिए सरकार बिना किसी गारंटी के पांच लाख रुपये का दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग की ओर से शौचालय निर्माण के लिए तेजराम, बुद्धसेन, बालकराम, कैकेयी, पूरनदेई को स्वीकृति पत्र वितरित किए। उद्योग विभाग की ओर से राजमिस्त्री वीरपाल, लालता प्रसाद, सतवीर, सीमर, मोची ट्रेड में राम औतार व मनोज कुमार, दर्जी ट्रेड में नीलम कुमारी, रागुन कश्यप, अदीबा, खुशबू ज्योति आदि को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed