बीसलपुर। हरदोई के कस्बा संडीला से आए देवेंद्र मोहन भइया ने कहा कि प्रेम और भाईचारे से जीवन में शांति और संतोष प्राप्त किया जा सकता है।
सोमवार को स्थानीय आश्रम पर प्रवचन देते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोगों को सेवा का मार्ग अपनाना चाहिए, साथ ही गुरु-शिष्य की परंपरा का निर्वहन करना चाहिए। गुरु के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। गुरु हमेशा अपने शिष्य के कल्याण की बात करते हैं। गुरु के बताए रास्ते पर चलने से इंसान को कभी धोखा नहीं मिलता। इस मौके पर गेंदनलाल, पुत्तूलाल शर्मा, मनोज वर्मा, रामपाल वर्मा, कमेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद और रामपाल आदि मौजूद रहे। संवाद