फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sant ravidas

संत रविदास ने आडंबर छोड़ हृदय की पवित्रता पर दिया जोर

Sat, 27 Feb 2021 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
sant ravidas
पीलीभीत। संत रविदास की जयंती जिले भर में शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान राजनीतिक दलों समेत विभिन्न संगठनों ने गोष्ठियां कर उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने आह्वान किया।
विज्ञापन

शहर स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को हुए कार्यक्रम में संत रविदास के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास ने समाज में फैले आडंबरवाद, कुरीतियों, अंधविश्वास और सामाजिक असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। वरिष्ठ सपा नेता बालकराम सागर ने संत रविदास को महान सामाजिक परिवर्तक बताया। पूर्व कैबिनेट मंत्री रियाज अहमद ने उन्हें सामाजिक विचारक बताते हुए कहा कि संत रविदास शोषित समाज के मसीहा के तौर पर जाने जाते हैं। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने उन्हें महान सामाजिक क्रांतिकारी बताया। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा और सचिव यूसुफ अली कादरी ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक बराबरी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और दुनिया का आडंबर छोड़ हृदय की पवित्रता पर जोर दिया। इस मौके परा ब्लॉक प्रमुख अरुण वर्मा, नीरज गंगवार, राम बहादुर यादव, रमेश राजा, नरेंद्र मिश्रा, प्रशांत रवि, प्रदीप सोनकर आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन

बसपा कार्यकर्ताओं ने केजीएन कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर रविदास जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने उनके द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों को याद किया। जोन कोऑर्डिनेटर रामसनेही गौतम, महेश पटेल, रामऔतार गौतम, राजेश शुक्ला आदि ने विचार रखे। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन द्वारा नखासा धर्मशाला में गोष्ठी की गई। राष्ट्रीय महासचिव विकास बाल्मीकि ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। यहां प्रदेश सचिव अभिषेक महाजन, जिलाध्यक्ष जग्गोदेवी, शशिकांत बाल्मीकि, विपिन त्यागी आदि मौजूद रहे। महर्षि बाल्मीकि सेना ने भी रविदास जयंती मनाकर उन्हें याद किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बाल्मीकि, राजकुमार, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे। अपना दल (एस) कार्यकर्ताओं ने भी कैंप कार्यालय पर रविदास जयंती मनाई और उनके विचारों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। इस मौके जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गंगवार, नत्थूलाल गंगवार, केपी सिंह गंगवार, अजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय सफौरा में रविदास जयंती मनाई गई। प्रधानाध्यापक मीरा अवस्थी ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। द्वारिका प्रसाद त्रिपाठी, संध्या मिश्रा, आशा कुमारी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed