फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sanjay saxena became the president of progressive advocates association

संजय सक्सेना बने प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष

Tue, 30 Nov 2021 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
sanjay saxena became the president of progressive advocates association
जीत के बाद जश्न मनाते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में संजय सक्सेना ने अपने चुनावी प्रतिद्वंदी रजनीश सक्सेना को 36 मतों से पराजित कर जीत हासिल कर ली। महासचिव पद पर संजय विश्वास विजयी घोषित किए गए। संजय सक्सेना इससे पहले छह बार अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी इफ्तखार खान ने बताया कि चुनाव में 235 वकीलों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए संजय सक्सेना को 135 जबकि रजनीश सक्सेना को 99 वोट मिले। संजय सक्सेना को 36 वोटों से विजयी घोषित किया गया। महासचिव पद पर उमाशंकर सक्सेना को 43, मोहम्मद युनुस खां को 53, विकास चंद्र सक्सेना को 48, संजय विश्वास को 91 वोट मिले। संजय विश्वास को 38 मतों से विजयी घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर अरजिंदर सिंह महल को 66, प्रदीप कुमार को 100, मोहम्मद आरिफ को 55 मत मिले। प्रदीप कुमार को 34 मतों से विजयी घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आलोक शर्मा को 123 और मीना गुप्ता को 107 मत मिले। आलोक शर्मा को 16 मतों से विजयी घोषित किया गया। संजय सक्सेना इससे पहले छह बार अध्यक्ष रह चुके है। जीत के बाद संजय सक्सेना ने टीम के साथ जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed