पीलीभीत। मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए जारी अभियान के तहत शनिवार को खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने जहानाबाद और न्यूरिया क्षेत्र में कई दुकानों पर छापा मारा। इसके तहत खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को लिए।
सहायक आयुक्त खाद्य राम अवतार सिंह ने बताया टीम ने जोशी कॉलोनी में कमल स्वीट हाउस से बर्फी, कृष्णा बंगाली मिष्ठान भंडार से बेसन के लड्डू, पिपरिया अंगरु स्थित बालाजी स्वीट एंड रेस्टोरेंट से पनीर, जहानाबाद स्थित लालपुर चौराहा पर खरगसेन सिंह किराना स्टोर से बेसन का नमूना जांच के लिए लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।