फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   samman nidhi

रसूखदारों ने भी लूटी पीएम सम्मान निधि, अब होगी वसूली

Wed, 14 Sep 2022 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:15 AM IST
सार

एक ही परिवार के दो सदस्यों द्वारा निधि का पैसा लेने वाले किसानों की संख्या पूरनपुर में 1016, बरेखड़ा में 698, बिलसंडा में 200, बीसलपुर में 412, मरौरी में 233, ललौरीखेड़ा में 394 और अमरिया में 363 हैं। -------किस ब्लॉक में कितने अपात्र अब तक मिल चुके हैंब्लॉक कुल अपात्र मृतक आयकर दाता भूमिहीन पेंशन भोगी डॉक्टर इंजीनियरपूरनपुर 4705 2624 179 108 69 8बरखेड़ा 2329 1258 10 15 107 0बिलसंडा 1468 903 137 96 110 7बीसलपुर 2019 1042 26 74 150 1मरौरी 2015 1344 4 46 78 0ललौरीखेड़ा 1677 1005 5 9 38 4अमरिया 1744 1208 58 10 21 0कुल 15957 9384 419 358 573 20-1.45 करोड़ में सिर्फ 30 लाख की रिकवरी, 33 हजार नए आवेदन जिले में अपात्रों की संख्या 15 हजार से ऊपर है। दूसरी तरफ 33748 नए पंजीकरण हुए हैं, जनवरी के बाद से इनका सत्यापन ही पूरा नहीं हो सका है।

विज्ञापन
samman nidhi

विस्तार

पीलीभीत। पीएम किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़े का आलम यह रहा कि मृत किसानों के खाते में भी सम्मान निधि की राशि पहुंच रही थी तो रसूखदारों ने भी इसको लूटने में कसर नहीं छोड़ी। अफसरों का कहना है जांच के बाद जिले में करीब 25 फीसदी लाभार्थी सम्मान निधि की परिधि से बाहर हो सकते हैं। जिन लोगों ने अवैध रूप से लाभ लिया उनसे वसूली भी होगी।
विज्ञापन

यहां बता दें कि जिले में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 3.30 लाख किसान पंजीकृत हैं। इसमें 3.12 लाख ऐसे लाभार्थी हैं जिनको कम से कम एक या दो किस्ते जारी हो चुकी हैं। पिछले दिनों अपात्रों का पता लगाने के लिए सत्यापन शुरू हुआ तो हर ब्लॉक में अपात्र मिलने शुरू हो गए। जिले में कुल 15,957 अपात्र मिले। इसमें मृतकों की संख्या 9384 है। 419 आयकर दाता हैं, 358 भूमिहीन, 573 से ज्यादा पेंशन लेने वाले और 20 ऐसे हैं जो डॉक्टर या इंजीनियर हैं।
विज्ञापन

सत्यापन में सामने आया है कि फर्जीवाड़े में पूरनपुर ब्लॉक सबसे आगे है। सात ब्लॉकों में बीस डॉक्टर - इंजीनियर मिले जिसमें पूरनपुर के आठ हैं। इसी क्रम में पूरनपुर में 4705 अपात्र ऐसे मिले जिसमें 2624 की मौत हो चुकी है। 179 आयकर देने वाले, 108 भूमिहीन, 69 पेंशनभोगी हैं। 396 केंद्रीय और राज्य कर्मचारी भी इस सूची में शामिल हैं। पूरनपुर में इनकी संख्या 82, बरखेड़ा में 68, मरौरी में 82, ललौरीखेड़ा में 86 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही परिवार के दो सदस्यों द्वारा निधि का पैसा लेने वाले किसानों की संख्या पूरनपुर में 1016, बरेखड़ा में 698, बिलसंडा में 200, बीसलपुर में 412, मरौरी में 233, ललौरीखेड़ा में 394 और अमरिया में 363 हैं। अब सत्यापन कार्य लगभग पूरा हो गया है। करीब 75 प्रतिशत डाटा सही मिला है।
-------
किस ब्लॉक में कितने अपात्र अब तक मिल चुके हैं
ब्लॉक कुल अपात्र मृतक आयकर दाता भूमिहीन पेंशन भोगी डॉक्टर इंजीनियर
पूरनपुर 4705 2624 179 108 69 8
बरखेड़ा 2329 1258 10 15 107 0
बिलसंडा 1468 903 137 96 110 7
बीसलपुर 2019 1042 26 74 150 1
मरौरी 2015 1344 4 46 78 0
ललौरीखेड़ा 1677 1005 5 9 38 4
अमरिया 1744 1208 58 10 21 0
कुल 15957 9384 419 358 573 20
-
1.45 करोड़ में सिर्फ 30 लाख की रिकवरी, 33 हजार नए आवेदन
जिले में अपात्रों की संख्या 15 हजार से ऊपर है। इनमें मृतक भी शामिल हैं। इन सबसे 1.45 करोड़ रुपये की रिकवरी होनी थी लेकिन अब तक 30 लाख रुपयों की रिकवरी ही हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द पूरी रिकवरी कराई जाएगी। दूसरी तरफ 33748 नए पंजीकरण हुए हैं, जनवरी के बाद से इनका सत्यापन ही पूरा नहीं हो सका है।

-
25 फीसदी लाभार्थियों का डाटा नहीं हो पाया सत्यापित
जिले में कुल 3.30 लाख लाभार्थियों में 2.4 लाख का डाटा सत्यापित हो चुका है। करीब 25 फीसदी का डाटा अब तक सत्यापित नहीं हो सका है। केंद्र सरकार के निर्देश थे कि किसानों की जमीन का गाटा संख्या से सत्यापन करा जाए। इन 25 फीसदी किसानों की जमीन के रिकॉर्ड नहीं मिल पा रहे हैं। कलीनगर और पूरनपुर में ऐसे किसानों की संख्या ज्यादा है। अधिकारियों का कहना है कि अगर इनका सत्यापन नहीं हुआ तो इस बार इन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त नहीं मिलेगी।
--
सत्यापन कार्य लगभग पूरा होने वाला है। 25 फीसदी का डाटा सत्यापित नहीं हुुुआ है। जो अपात्र की श्रेणी में आएंगे उनको इस बार सम्मान निधि नहीं मिलेगी।
-दिनेश कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed