{"_id":"659ad6a42af1bb903906cbc6","slug":"same-slogan-same-name-jai-shri-ram-jai-shri-ram-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-10398-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक ही नारा-एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक ही नारा-एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्रीराम
विज्ञापन
गांव भदेंगकंजा में बांटे गए अक्षत । स्रोत - कार्यकर्ता
पीलीभीत। जिले के ट्रांस क्षेत्र में राम भक्तों की टोलियों ने 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने एक ही नारा, एक ही नाम, जय श्रीराम-जय का उद्घोष करते हुए शोभायात्रा निकाली। घर-घर जाकर पूजित अक्षत के साथ निमंत्रण पत्र दिए।
अयोध्या में श्री रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर चल रही है। इसे लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र, जिला प्रचारक दुष्यंत, उप खंड कार्यवाहक देवेंद्र सिंह नेगी आदि आदर्श गांव रामनगर में राम भक्तों के साथ एकत्र हुए। इसके बाद बाइकों की टोलियां के साथ शोभायात्रा प्रारंभ की। भक्तों का काफिला अशोकनगर, शांतिनगर, आजाद नगर, गांधीनगर, हजारा थाने, श्रीनगर, कबीरगंज, राणाप्रताप नगर, नहरोसा शिव मंदिर में पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई। इस दौरान राम भक्त भक्तों की टोलियों ने घर-घर जाकर अक्षत वितरण करते हुए निमंत्रण पत्र दिए।
लोगों से प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर 22 जनवरी को दीपों और बिजली की झालरों से घरों को जगमग कर पूरे माहौल को राममय करने की अपील की। इस मौके पर सतीश चौहान, शिव कुमार चौहान, राजन राजभर, रोहित मिश्रा रामनगर ग्राम प्रधान पति सत्य प्रकाश सिंह, अनिल गुप्ता, कंचन किशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
संघ कार्यकर्ताओं ने घर-घर बांटे अक्षत
बीसलपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चीनी मिल कॉलोनी, एसडीएम कॉलोनी के सभी घरों में अयोध्या से आए पूजित अक्षतों का वितरण किया। इस मौके पर संघ के जिला प्रचारक गोविंद बिहारी, सह विभाग कार्यवाह भद्रपाल, नगर प्रचारक सर्वेश कुमार, नगर संघ चालक तिलकराम, जिला कार्यवाह कृष्णपाल, सह जिला कार्यवाह राजेश गंगवार, खंड कार्यवाह, हितेश शर्मा, सह विभाग व्यवस्था प्रमुख प्रवीण गोयल, जिला व्यवस्थापक अंकुर गुप्ता, नगर कार्यवाह एकांक चंद्रा, कार्यालय प्रमुख सुशील कुमार मौजूद थे।
बरखेड़ा। अयोध्या से आए पूजित अक्षत एवं मंदिर के फोटो को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की और से नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक के उत्तरी हिस्से में घर-घर जाकर वितरण किया गया। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने प्रत्येक घर में 22 जनवरी को अपने घर में दीप जलाने की अपील की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं संघ के अंकित, कमलेश गंगवार, सूर्य गंगवार, शेरसिंह राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
गांवों में पहुंचे रामभक्त, बांटे पूजित अक्षत
बिलसंडा। क्षेत्र के गांव भदेंग कंजा, रामपुर बसंत, मन्निया मरेना, अमखेडा, अमखिडिया, इलाहवांस, सिमरा आदि गांवों में अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। निमंत्रण के लिए अयोध्या से आए पूजित अक्षत को घर-घर जाकर बांटा गया। साथ ही 22 जनवरी को पुनः दीपावली मनाने का आग्रह किया। इस मौके पर महीप सिंह चंदेल, मुकेश कुमार, श्याम मोहन मिश्रा, चित्र कुमार वर्मा, शोबेन्दर सिंह, जितेंद्र सिंह, बब्लू सिंह, पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद