फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Samajwadi Party alleges administration did cheating in Nikay Chunav on Pilibhit Seat

सपा का आरोप: निकाय चुनाव में पीलीभीत में प्रशासन ने की धांधली, 56174 वोट पड़े तो 56855 की गिनती कैसे हो गई

Sat, 20 May 2023 05:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 May 2023 05:41 PM IST
सार

सपा प्रत्याशी के पति नफीस अंसारी का कहना है कि प्रशासन ने सत्ता पक्ष से मिलकर उन्हें हरवाया है। नफीस के साथ सपा जिलाध्यक्ष ने मतगणना के आंकड़े भी पेश किए। आरोप लगाया कि जितने वोट पड़े थे, उससे ज्यादा की गिनती की गई। 
 

विज्ञापन
Samajwadi Party alleges administration did cheating in Nikay Chunav on Pilibhit Seat
सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने पीलीभीत जिला प्रशासन पर नगर पालिका चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया है। सपा प्रत्याशी नसरीन अंसारी के पति नफीस व सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जितने वोट पड़े हैं, प्रशासन ने उससे ज्यादा गिनती करा दी। शिकायत पर जवाब नहीं दिया गया। पुलिस फोर्स बुलाकर दबाव बनाया गया। सपा प्रत्याशी के पति व जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह इस मामले को कोर्ट में लेकर जाएंगे।

विज्ञापन


नफीस अंसारी का कहना है कि प्रशासन ने सत्ता पक्ष से मिलकर उन्हें हरवाया है। प्रशासन ने मतगणना के दौरान चौथे राउंड में दो घंटे तक परिणाम घोषित नहीं किए। प्रत्याशी पति का कहना है कि चुनाव अधिकारी ने उन्हें जो सूची उपलब्ध कराई है, उसके मुताबिक पीलीभीत नगर पालिका में 56,174 वोट पड़े। 1769 वोट निरस्त हो गए। जबकि 56,855 वोटों की गिनती हुई। ऐसे में 681 वोट कैसे बढ़ गए। 

विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष बोले- कोर्ट में दायर करेंगे रिट 

इतना ही नहीं कई वोटों पर पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर ही नहीं थे। इसका जवाब रिटर्निंग ऑफिसर नहीं दे सके। दोबारा मतगणना की मांग करने पर पुलिस फोर्स बुला ली गई। दबाव बनाया गया ताकि सपाई विरोध न कर सकें। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि जब वह मतगणना स्थल पर अंदर जा रहे थे तब उन्हें रोक दिया गया। जबकि सत्ता पक्ष के नेता, विधायक अंदर मौजूद थे। सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि इस मामले को लेकर वह अदालत जा रहे हैं। एक दो दिन में कोर्ट में रिट दायर करेंगे।

पीलीभीत से आस्था अग्रवाल चुनी गईं अध्यक्ष 

निकाय चुनाव में पीलीभीत नगर पालिका सीट से भाजपा की आस्था अग्रवाल अध्यक्ष चुनी गईं। उन्होंने सपा का नसरीन अंसारी को 798 वोटों से हराया था। आस्था अग्रवाल को 19066 वोट मिले, जबकि नसरीन अंसारी 18268 वोट प्राप्त कर सकी थीं। तीसरे स्थान पर प्रियंका कौशिक रहीं, इन्हें 6065 वोट मिले थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed