फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   samajvadi chatra sabha ki baithak

सछास ओवरलोड वाहनों को चिह्नित कर कराएगी चालान

Sun, 01 Feb 2015 11:12 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 01 Feb 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
samajvadi chatra sabha ki baithak
समाजवादी छात्र सभा कार्यकर्ताओं की बैठक में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ
विज्ञापन
चलाने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि ओवरलोड वाहनों को चिह्नित कर चालान करवाया जाएगा।

सपा जिला कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने कहा कि शहर में ओवरलोड वाहनों के संचालन के चलते अक्सर दुघर्टनाएं हो रही हैं। ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाई जानी चाहिए। विद्यालयों के समय के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। ओवरलोड वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया और इस मामले को लेकर एसपी से मिलने की बात कही गई।

तय हुआ कि ओवरलोड वाहनों को चिह्नित कर उनके चालान करवाए जाएंगे। बैठक में जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। इसमें गुरुविंदर सिंह को जिला महासचिव, प्रदीप गंगवार जिला उपाध्यक्ष, रेहान अल्वी जिला कोषाध्यक्ष, अमन रावत, सुमित, राकेश, शिवराज सक्सेना, सुशील भारती को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मोहित कृष्ण वाजपेई को उपाधि महाविद्यालय इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में सुमित कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, संजीव गंगवार, संतोष भार्गव, रोहित भारद्वाज, कमल गंगवार, संदीप मिश्रा, नवीन पांडेय, पंकज गंगवार, स्पर्श, उमेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed