फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Samadhan Diwas: Only seven complaints resolved out of 23

समाधान दिवस : 23 में सिर्फ सात शिकायतों का निस्तारण

Sun, 03 Mar 2024 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: Only seven complaints resolved out of 23
पूरनपुर। डीएम संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में सिर्फ सात शिकायतों का समाधान हो सका। जबकि 23 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। डीएम ने अन्य शिकायतों का निस्तारण मौका मुआयना कर और दोनों पक्षों को बुलाकर करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन


प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ मिश्र के नेेतृत्व में वकीलों ने डीएम से मिलकर पुराने तहसील भवन को ध्वस्त कराने की मांग की। डीएम को सौंपे पत्र में कहा कि भवन से दरवाजा, खिड़कियां चोरी हो चुके हैं। आसपास कई वकीलों के चैंबर हैं। जर्जर भवन से हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

एक गांव की किशोरी की मां ने गांव के कुछ लोगों पर किशोरी से छेड़खानी और शिकायत पर आरोपी व उसके परिजन ने मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। लखीमपुर खीरी के गांव परेली निवासी प्रवेश कुमार ने एक ठेकेदार पर चीनी मिल में नौकरी के लिए जमानत धनराशि जमा कराकर रखने और अब तक मानदेय, जमानत की धनराशि वापस न करने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला रजागंज देहात निवासी नाजिम खां ने एक रास्ते का निर्माण कराने की मांग की। डीएम ने अफसरों को शिकायतों की निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए। ताकि एक प्रकरण की दोबारा शिकायत न हो सके। कहा कि राजस्व संबंधी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाए। इस दौरान एएसपी, सीएमओ, बीएसए, सीवीओ, सीओ, बीडीओ, तहसीलदार आदि अफसर मौजूद रहे।


-
बीसलपुर में 11 में से दो शिकायतों का निस्तारण
बीसलपुर। एसडीएम महीपाल सिंह की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 11 शिकायतों में सिर्फ दो का मौके पर निस्तारण हो सका। एसडीएम ने शेष शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। संचालन तहसीलदार करम सिंंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed