{"_id":"699e035f73cf8c20ad0627cb","slug":"salary-of-two-ado-panchayats-including-15-panchayat-secretaries-who-were-absent-in-the-review-meeting-was-stopped-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-154399-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: समीक्षा बैठक में अनुपस्थित 15 पंचायत सचिव सहित दो एडीओ पंचायत का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: समीक्षा बैठक में अनुपस्थित 15 पंचायत सचिव सहित दो एडीओ पंचायत का वेतन रोका
विज्ञापन
13 फरवरी को लखनऊ स्तर से आयोजित बैठक में हुई लापरवाही पर सीडीओ ने दिए आदेश
पीलीभीत। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले 15 पंचायत सचिव सहित दो एडीओ पंचायत का वेतन रोका गया है। लापरवाही मिलने पर सीडीओ ने विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
लखनऊ के मुख्य लेखा परीक्षक की ओर से जिला पंचायत राज अधिकारी स्तर से 13 फरवरी को समीक्षा बैठक की गई। बैठक विकास भवन के गोमती सभागार में आयोजित की गई। इसमें सभी ग्राम पंचायतों में कार्याें की समीक्षा की जानी थी। इसके बाद भी पंचायत सचिव रितेश शुक्ला, विवेक वर्मा, पुष्कर सिंह राना, मानेंद्र सिंह, रेनू, सचिन कुमार, राजेश गौतम, बृजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रियांशु, विशाल, अखिलेश कुमार, राहुल कनौजिया, ललित मोहन और ओमप्रकाश गैरहाजिर रहे। इसके अलावा पूरनपुर ब्लॉक के एडीओ पंचायत अजय देवल और बिलसंडा की एडीओ पंचायत कृष्णा देवी भी अनुपस्थित रहीं। लापरवाही मिलने पर सीडीओ ने सभी 15 ग्राम पंचायत सचिव और दोनों एडीओ पंचायत का एक दिन का वेतन रोका है। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों के तीन कार्य दिवसों में अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए जाने के निर्देश जारी किए है।
डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि बैठक में अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की गई है। तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण में लापरवाही मिलने पर संबंधित पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद