फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sakshi Gangwar first in slogan competition

स्लोगन प्रतियोगिता में साक्षी गंगवार प्रथम

Sun, 31 Oct 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sakshi Gangwar first in slogan competition
बीसलपुर। क्षेत्र की दो शिक्षण संस्थाओं में शनिवार को प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसके उपरांत विजेता प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

नगर के शफी डिग्री कॉलेज में पटेल जयंती की पूर्व संध्या पर सरदार बल्लभभाई पटेल के जीवन परिचय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें बीए तृतीय वर्ष का गुलाम फरीद प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की आलिया द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष के गुलाम फरीद तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में कॉलेज के प्रवक्ता रविंद्रपाल गंगवार, प्रवक्ता फईम सिद्दकी और कोऑर्डिनेटर अनीस बेग शामिल थे। प्रबंधक अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू ने विजयी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति के प्रदीप कुमार ने आगंतुकों का आभार जताया। छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज जोगीठेर में मतदाता जागरूकता अभियान के सिलसिले में हुई स्लोगन प्रतियोगिता में साक्षी गंगवार प्रथम, प्रतिभा सागर द्वितीय और रोहित कुमार तृतीय रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में सोनल गंगवार प्रथम, प्रियांशी सक्सेना द्वितीय और कमलेश कुमार तृतीय रहे। प्रधानाचार्य डॉ. योगेश गंगवार के निर्देशन में हुई। निर्णायक मंडल में मनोज दुबे, सुनील कुमार, अमित कुमार और जितेंद्र सिंह आदि शिक्षक शामिल थे। प्रबंधक ओमप्रकाश गंगवार ने विजयी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया। विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed