फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sadhvi Prachi says Modi government will be formed again in 2024

Pilibhit News: साध्वी प्राची बोलीं- 2024 में फिर बनेगी मोदी सरकार, अबकी बार सीटें चार सौ के पार

Fri, 15 Dec 2023 07:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Dec 2023 07:11 PM IST
सार

साध्वी प्राची ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को चार सौ से अधिक सीटें मिलेंगी। भाजपा की सरकार बहुमत से बनेगी। नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। 

विज्ञापन
Sadhvi Prachi says Modi government will be formed again in 2024
साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साध्वी प्राची ने कहा कि 2024 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बनेगी। साध्वी प्राची शुक्रवार को पीलीभीत के बीसलपुर पहुंचीं। उन्होंने विश्व हिंदू महासंघ के स्थानीय कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि देश-प्रदेश में जो विकास किसी सरकार ने नहीं करवाए, वह भाजपा सरकार ने कराए हैं। आगामी वर्ष 2024 के संसदीय चुनाव में भाजपा को चार सौ से ऊपर सीटें मिलेंगी। भाजपा की सरकार बहुमत से बनेगी। नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिंदुओं का पूरा सम्मान किया है। इससे पहले की सरकारों ने हिंदुओं को कोई तवज्जो नहीं दी थी, तभी उन्हें सत्ता से बाहर रहने का खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुए चुनाव में तीन प्रदेशों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने से स्पष्ट है कि देश की जनता भाजपा के साथ है और आगे भी भाजपा के साथ ही रहेगी। प्रेसवार्ता के दौरान विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी मनीष सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed