फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sacrificial offerings were made in Vedic and Gayatri Yagya.

Pilibhit News: वैदिक और गायत्री यज्ञ में डालीं आहुतियां

Mon, 08 Apr 2024 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sacrificial offerings were made in Vedic and Gayatri Yagya.
बीसलपुर के आर्य समाज भवन में यज्ञ में मौजूद लोग । संवाद
बीसलपुर। रविवार को आर्यसमाज भवन में वैदिक और शक्तिपीठ में गायत्री यज्ञ हुआ। आर्यसमाज भवन में हुए यज्ञ में आर्यजनों ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं। इस मौके पर सत्यार्थ प्रकाश का पाठ बड़ेलाल ने किया। प्रेमंचद्र ने स्वामी दयानंद के जीवन चरित्र को सुनाया। मोहन स्वरूप ने आर्यसमाज का महत्व झलकाने वाला गीत गाया। उधर, मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित शक्तिपीठ में परिव्राजक राजेंद्र कुमार ने गायत्री यज्ञ कराया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव, ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, देवकी नंदन गंगवार, कृष्णपाल सिंह, ओमप्रकाश, बेंचेलाल, आशीष कुमार, निसा देवी, सोनी, अलका, भावना और ममता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
तीन दिवसीय चैती मेले का शुभारंभ

बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव इलाबांस के देवी मंदिर परिसर में रविवार से तीन दिवसीय चैती मेला शुरू हो गया। मेले में पहले दिन पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में देवी की पूजा-अर्चना की। प्रसाद चढ़ाया और मनौतियां मानी। मेले में लगी दुकानें और खेल तमाशे श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। सुरक्षा के लिहाज से मेला परिसर में पुलिस का शिविर लगाया गया। मंदिर के पुजारी कृष्णानंद गिरि ने बताया कि मेले में मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed