Chaitra Navratri 2023: यशवंतरी देवी मंदिर पर झांकियों के साथ झंडियां लेकर पहुंच रहे भक्त, लगा आस्था का मेला
यशवंतरी देवी के मंदिर में बरेली समेत कई स्थानों से झंडी लेकर आने वाले श्रद्धालुओं का क्रम जारी है। गाजेबाजे के साथ श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर मनौती मान रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के प्राचीन यशवंतरी देवी मंदिर पर नवरात्रि मेला चरम पर है। मंदिर परिसर में सैकड़ों श्रद्धालु ढेरा जमाए हुए हैं। बरेली से झंडियों के आने का सिलसिला भी जारी है। सोमवार देर रात तक मंदिर में बरेली व आसपास जगहों से झंडियां लेकर श्रद्धालुओं के जत्था आते रहे।
यशवंतरी देवी मंदिर के नवरात्रि मेले में बरेली से झंडियां लेकर बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। नवरात्र में पांचवें दिन जत्थों का आना शुरू हो जाता है। अष्टमी व नवमी वाले दिन यहां भारी संख्या में भीड़ रहती है। सोमवार को बरेली से सैकड़ों लोग झंडी लेकर मंदिर पहुंचे। करीब एक किलोमीटर लंबे जत्थे में झांकियां, बैंडबाजे, ढोल वाले व डीजे शामिल थे।
शहर में गूंजे देवी मां के जयकारे
नाचते गाते सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर तक गए। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण शहर की सड़कें खचाखच भर गईं। देवी मां के जयकारे गूंजते रहे। रात करीब एक बजे तक जत्थे मंदिर पहुंच सके। मंदिर में सैकड़ों भक्तों के आने से परिसर खचाखच भर गया। लाइन लगाकर भक्तों ने माता के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाया।
कहा जाता है कि मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद माता यशवंतरी के दर्शन किए बिना तीर्थ यात्रा सफल नहीं मानी जाती। पूर्णागिरि से लौटते समय भक्त यहां भी पूजन करते हैं। नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में सवा सौ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
ऊंट भी पहुंचे मेले में, सजीं दुकानें
यशवंतरी मंदिर के मेले में दूरदराज से दुकानदार आए हैं। इसके साथ ही यहां झूले व खेल तमाशे वाले भी आए हैं। सोमवार को यहां दो ऊंट भी दिखाई दिए। मेले में बच्चे व बड़े भी खूब ऊंट की सवारी करते हैं। मेले में ऊंट आकर्षण का केंद्र बने रहे। इसके अलावा मंदिर में काफी दुकानें लगी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.